देओल परिवार में फिर बजेगी शहनाई, उदयपुर में होगी एक्टर सनी देओल की भांजी की शादी, 29 से शुरू होगी रॉयल वेडिंग

लेकसिटी में एक महीने के अंदर दूसरी रॉयल वेडिंग होने जा रही है। इस बार बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल की भांजी डॉक्टर निकिता चौधरी की शादी होगी।

0
336

न्यूज़लिंक हिंदी। लेकसिटी में एक महीने के अंदर दूसरी रॉयल वेडिंग होने जा रही है। इस बार बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल की भांजी डॉक्टर निकिता चौधरी की शादी होगी। ये शादी उदयपुर शहर से करीब 20 किमी दूर कोड़ियात स्थित ताज अरावली होटल में होगी। शादी को लेकर धर्मेन्द्र बेटे सनी देओल, बॉबी देओल व परिवार के साथ रविवार दोपहर 1:30 बजे उदयपुर पहुंचेंगे।

29 से शुरू होगी रॉयल वेडिंग
इस रॉयल वेडिंग का फंक्शन 29, 30 व 31 जनवरी को होगा। अमेरिका में रहने वाली पेशे से डेंटिस्ट निकिता चौधरी धर्मेन्द्र की बेटी अजीता देओल की पुत्री है। बॉलीवुड स्टार सनी देओल अपनी भांजी की इस रॉयल वेडिंग की तैयारियों को देखने गत 18 जनवरी को उदयपुर आए थे। जानकारी के अनुसार यह विवाह समारोह पंजाबी रीति-रिवाज से होना है।

ये भी पढ़े: Bihar Politics: लालू की बेटी Rohini Acharya ने नीतीश पर साधा निशाना, ‘कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में…’

इस शादी में भाग लेने के लिए धर्मेन्द्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर, सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल सहित परिवार के सदस्यों की रविवार को उदयपुर पहुंचने की संभावना है। शादी समारोह में 150 से 200 मेहमान आएंगे, जिनमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। वेडिंग के लिए ताज अरावली होटल के सभी कमरे बुक किए गए हैं। इस शाही शादी में पंजाबी रीति रिवाजों से हल्दी, मेहंदी व संगीत जैसे कार्यक्रम होंगे। 1 फरवरी को परिवार समेत अन्य मेहमान वापस उदयपुर से रवाना होंगे।

जानकारी के अनुसार अमेरिका में रहने वाली सनी की बहन अजिता देओल की बेटी निकिता चौधरी की शादी है। इस कारण शादी में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान आ सकते हैं। शादी के लिए ताज अरावली के सभी 176 कमरे बुक करवाए गए हैं।

ये भी पढ़े: Mann ki Baat: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने देश को एक सूत्र में बांध दिया…, मन की बात में बोले PM मोदी

रॉयल वेडिंग मतलब उदयपुर
उदयपुर लगातार रॉयल वेडिंग का गवाह बन रहा है। शाही शादियों के लिए सभी वीआईपी की पसंद उदयपुर हो रही है। बता दें कि हाल ही 8 से 10 जनवरी तक बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा और फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे की शादी हुई थी। शादी कोडियात स्थित ताज अरावली होटल में ही हुई थी। इसके लिए आमिर खान अपने परिवार समेत एक सप्ताह उदयपुर ठहरे थे। इससे पहले वर्ष 2023 में हार्दिक पंड्या-नताशा, परिणीति चौपड़ा-राघव चड्डा समेत 5 रॉयल वेडिंग हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here