आरक्षण के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के चलते शेख हसीना ने छोड़ा देश, प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में भी घुसे

0
440

न्यूज़लिंक हिंदी। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन अब एक बड़े आंदोलन के रूप में बदल चुका है, हिंसा के बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ढाका पैलेस छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर चली गईं हैं।

वहीं लाखों लोग कर्फ्यू तोड़कर सड़क पर भी उतर चुके हैं, ये लोग प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा भी दे सकती हैं।मिली जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जारी इस प्रदर्शन में अब तक कम से कम लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी है।

बांग्लादेश मीडिया के हवाले से बड़ी खबर है कि शेख हसीना अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ देश छोड़ चुकी हैं, स्थानीय मीडिया के अनुसार शेख हसीना ने कथित तौर पर इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास में हजारों प्रदर्शनकारी घुस गए हैं, जानकारी के मुताबिक शेख हसीना जाने से पहले एक भाषण रिकॉर्ड करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें यह मौका भी नहीं मिला।

बांग्लादेश में बीते एक महीने से जारी भीषण विरोध प्रदर्शन के बीच सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान ने देश को संबोधित भी किया, उन्होंने कहा है कि प्रदर्शनकारियों की मांग सुनी जाएगी और हिंसा रुकने की स्थिति में कर्फ्यू भी हटा लिया जाएगा। आर्मी चीफ ने कहा है कि वो अंतरिम सरकार का गठन करेंगे, देश की जनता अपना भरोसा कायम रखे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।

बांग्लादेश एक बार फिर आरक्षण की आग में सुलग रहा है, जगह-जगह से हिंसा और आगजनी की घटना भी सामने आ रही हैं, सिराजगंज के इनायतपुर थाने में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन को घेरकर उसमें आग लगा दी। थाने में आग लगने से 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर में कई हजार प्रदर्शनकारियों ने एक साथ इनायतपुर थाने पर हमला बोल दिया। अचानक चौतरफा हमले से पुलिसवाले कुछ नहीं कर पाए। फिर प्रदर्शनकारियों ने पूरे थाने में आग लगा दी, जिसमें 13 पुलिस वालों की मौत हो गई।

शेख हसीना सरकार की ओर से पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है, प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रदर्शनकारियों से लगातार शांति की अपील भी कर रही हैं। उसके बावजूद प्रदर्शनकारी मामने को बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।

पूरे देश में खूनी खेल और हिंसा का तांडव पूर्ण रूप से चल रहा है, पीएम शेख हसीना की इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन किया, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई जिसमें 13 पुलिसकर्मी और 6 पत्रकार भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here