शेख हसीना की शंका सही साबित हुई, जानिए क्या बांग्लादेश बनेगा अब ईसाई देश

0
212

न्यूज़लिंक हिंदी। बांग्लादेश में दो सप्ताह से चल रहे हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। हालात इतने खराब हो गए कि शेख हसीना को आनन-फानन में देश छोड़कर भागना पड़ा।

सोमवार देर शाम वह भारत पहुंची, जहां उन्हें सुरक्षित जगह पर रखा गया है। यहां से उनके आगे लंदन जाने की पूर्ण संभावना है। लेकिन क्या शेख हसीना को अमेरिका के विरोध के चलते बांग्लादेश की प्रधानमंत्री कुर्सी छोड़नी पड़ी। ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि दो महीने पहले मई में शेख हसीना ने खुलकर कहा था कि उनके ऊपर विदेश से दबाव मुख्य रूप से बनाया जा रहा है।

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री आवास गोनोभवन में सहयोगी पार्टियों की बैठक में संबोधन देते हुए हसीना ने कहा था कि ‘पूर्वी तिमोर की तरह वे बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ हिस्सों को लेकर एक ईसाई देश बनाएंगे और बंगाल की खाड़ी में एक बेस बनाएंगे। हसीना ने कहा कि कई लोगों की नजर इस जगह पर है। यहां कोई विवाद नहीं है, कोई संघर्ष नहीं है। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी।

उन्होंने यह भी दावा किया यह सिर्फ एक देश के लिए नहीं है। ‘मुझे पता है कि वे और कहां जाना चाहते हैं। शेख हसीना ने कहा था कि प्रस्ताव ठुकराने की वजह से ही अवामी लीग की सरकार मुश्किल में रहती है। उन्होंने दावा किया था कि अभी और भी मुश्किलें आएंगी, लेकिन चिंता की कोई भी जरूरत नहीं है।

अगर मैंने एक खास देश को बांग्लादेश में एयरबेस बनाने की अनुमति दी होती, तो मुझे कोई भी समस्या नहीं होती। इस बयान के दो महीने के बाद ही शेख हसीना को बांग्लादेश की सत्ता मुख्य रूप से छोड़नी पड़ी है। सुरक्षा विशेषज्ञ ने ये भी दावा किया है कि अमेरिकी बेस अब भारत के पड़ोस में ही बनने जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here