सोमालिया के तट से जहाज हाइजैक, शिप पर हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर, भारतीय सेना ने शुरू की कड़ी निगरानी

सोमालिया तट पर एक 'एमवी लीला नॉरफॉक' नाम के जहाज को हाइजैक कर लेने की खबर सामने आ रही है। जहाज कल यानि गुरुवार (04 जनवरी) को हाईजैक हो गया था।

0
231

न्यूज़लिंक हिंदी। सोमालिया तट पर एक ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ नाम के जहाज को हाइजैक कर लेने की खबर सामने आ रही है। जहाज कल यानि गुरुवार (04 जनवरी) को हाईजैक हो गया था। बताया जा रहा है की हाइजैक किए गए जहाज के क्रू सदस्यों में 15 भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारतीय नौसेना स्थिति पर नजर रखे हुए है।

ये भी पढ़े: Weather Update: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, तापमान गिरने से बढ़ी कंपकपी, चार दिन पड़ने वाले हैं भारी ठंड

खबर के अनुसार, हाइजैक किया गए जहाज का नाम एमवी लीला नॉरफोल्क है और इस पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। नौसेना ने अगवा जहाज की निगरानी के लिए अपने एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं। अगवा जहाज के क्रू से कम्युनिकेशन भी स्थापित कर लिया गया है। साथ ही नौसेना ने अपने युद्धक जहाज आईएनएस चेन्नई को भी अगवा जहाज की तरफ रवाना कर दिया है।

ये भी पढ़े: UP News: एसटीएफ ने मुठभेड़ में गोरखपुर के गैंगस्टर विनोद को किया ढेर, करीब 35 मुकदमे थे दर्ज

भारतीय नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक किडनैप किए गए जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ की तलाशी के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके किडनैप होने के बारे में गुरुवार शाम को जानकारी मिली। सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। क्रू मेंबर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया गया है। सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here