Shivpuri : ड्राइवर ने उबाल मरती नदी में उतार दी यात्रियों से भरी बस, लोगों की जान पड़ी जोखम में, जानिये आगे क्या हुआ

0
295

न्यूज़लिंक हिंदी। शिवपुरी जिले में भी लगातार बहुत ही तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते क्षेत्र के नदी नाले सहित पुल पुलिया पूरी तरह से उफान पर हैं। इसी बीच लोग अपनी जान पर खेलते हुए नदी नालों को पार भी कर रहे हैं।

ताजा मामला कोलारस विधानसभा क्षेत्र का है, जहां एक यात्री बस के चालक ने यात्रियों से भरी बस को उफान मारते रपटे से निकाल दिया। गनीमत यह रही कि बस सुरक्षित नदी के पार निकल गई। नहीं तो एक बड़ी घटना भी घट सकती थी।

इंदार थाना क्षेत्र के इंदार गांव में रविवार को गुना के रन्नौद से कदवाया जा रही यात्रियों से भरी बस को चालक ने रपटे से निकाल भी दिया गया। जबकि इस दौरान रपटे के ऊपर से बारिश का पानी तेज स्पीड़ में बह रहा था। बस में करीब चार से पांच दर्जन सवारियां बैठी हुई थीं, जिनकी जान को जोखिम में डालकर बस को मुख्य रूप से निकाला गया।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में 48 घंटे से अच्छी बारिश हो रही है, जिससे इस नदी में बाढ़ आई हुई थी। इसी बीच बस के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक बस को निकाल दिया गया। वहीं, अच्छी बारिश के चलते अटल सागर डैम का जल स्तर भी बढ़ रहा है। शनिवार से इस डैम से बिजली बनना अब शुरू हो चुकी है। शनिवार को बिजली उत्पादन के लिए 45 क्यूसेक पानी 9 घंटे टरबाइन चलाने के लिए छोड़ा ही गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here