लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को झटका, BJP में शामिल हुईं कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी सांसद परनीत कौर

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब से कांग्रेस को एक और झटका लगा है। दरअसल, पटियाला से सांसद परनीत कौर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दे की इसे लेकर उन्होंने एक आधिकारिक पत्र द्वारा घोषणा की।

0
294

न्यूज़लिंक हिंदी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब से कांग्रेस को एक और झटका लगा है। दरअसल, पटियाला से सांसद परनीत कौर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दे की इसे लेकर उन्होंने एक आधिकारिक पत्र द्वारा घोषणा की।

ये भी पढ़े : UP News : लोकसभा चुनाव के लिए BSP ने घोषित किए दो और प्रत्याशी, जानिए BSP ने किसे बनाया उम्मीदवार

इसके तुरंत बाद कौर भाजपा में शामिल हो गयी है। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें पटियाला सीट से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। इसके चलते लोकसभा चुनाव के बीच परनीत कौर का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।

ये भी पढ़े : Kanpur: करौली शंकर धाम कराएगा सरसैया घाट का सुंदरीकरण, घाट के दोनों ओर का किया निरीक्षण, लगेंगी नई मूर्ति

परनीत कौर कांग्रेस से निलंबित सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। वह पंजाब की ‘शाही सीट’ पटियाला से चार बार कांग्रेस की सांसद रहीं हैं। उन्होंने अब भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। कौर पिछले 25 वर्षों से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here