एल्विश यादव को लेकर चौंकाने वाली खबर, सांप और सांपो का ज़हर मंगवाने की बात की कबूल, इन धाराओं में केस हुआ दर्ज

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। नोएडा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक एल्विश यादव ने स्वीकार किया है कि वो पार्टी में सांप और सांपो का जहर मंगवाता था।

0
240

न्यूज़लिंक हिंदी। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। नोएडा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक एल्विश यादव ने स्वीकार किया है कि वो पार्टी में सांप और सांपो का जहर मंगवाता था। इसके अलावा उसने ये भी माना है कि वो पुलिस की गिरफ्त में मौजूद अन्य आरोपियों को पहले से जानता था।

ये भी पढ़े : WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर चैम्पियन बनी RCB, विराट हुए खुश, वीडियो कॉल पर मंधाना को दी बधाई

बता दे की रविवार को नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट के सामने पेश किया था, जहां से अदालत ने एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब पुलिस सूत्रों ने बताया है कि एल्विश यादव ने पूछताछ में कबूला है कि वो गिरफ्तार आरोपियों राहुल समेत सभी से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिल चुका था और जान पहचान थी। वह उनके संपर्क में था।

नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर 29 NDPS एक्ट लगाया है। ये एक्ट तब लगाया जाता है, जब कोई ड्रग्स से जुड़ी साजिश में शामिल हो, जैसे ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के मामले। इस एक्ट में आसानी से जमानत नहीं मिलती है।

ये भी पढ़े :  New Delhi: ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे सीएम, केजरीवाल बोले- भाजपा ईडी के पीछे छुपकर क्यों चुनाव लड़ना चाहती

पुलिस ने बताया है कि एल्विश यादव के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 284 (जहर से संबंधित लापरवाही भरा आचरण) और 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाही भरा आचरण) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने अब एनडीपीएस एक्ट भी लगा दिया है। हालांकि एल्विश यादव खुद पर लगे इन आरापों से इनकार करते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here