श्रेयस तलपड़े का खुलासा डॉक्टर मान चुके थे कि वो मर चुके,क्यों कि उनका दिल 10 मिनट तक धड़कना बंद

0
318

न्यूज़लिंक हिंदी। फेमस एक्टर श्रेयस तलपड़े के लिए दिसंबर का महीना मुश्किलों से भरा हुआ गुजरा। उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। दवा के साथ-साथ दुआओं ने भी असर किया और अब वो काफी रिकवर कर चुके हैं।

अब उन्होंने अपने उस खौफनाक एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही ये भी खुलासा किया कि वो क्लिनिकली मर चुके थे, ये लाइफ में उनका दूसरा मौका है। मारे सहयोगी बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बताया कि वो लाइफ में पहले कभी भी हॉस्पिटल में एडमिट नहीं हुए थे।

हेल्थ इमरजेंसी ने उनको ये अहसास दिलाया है कि ‘जान है तो जहान है’। उन्होंने ये भी बताया कि उनके दिल ने पूरे 10 मिनट तक धड़कना बंद कर दिया था।

एक्टर ने बताया कि वो क्लिनिकली मर चुके थे। ये भी बोला कि उनकी फैमिली में दिल की बीमारियों का इतिहास रहा है। वो 20 साल की उम्र से लगातार काम कर रहे हैं और अब वो 47 साल के हैं। वो पिछले कुछ महीने से बिजी शेड्यूल होने के कारण बहुत थका हुआ महसूस कर रहे थे। इसलिए उन्होंने बिना लापरवाही किए कई भी टेस्ट नहीं कराए।

श्रेयस ने उस दिन को याद किया जब उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। वो अपकमिंग मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ पर काम कर रहे थे। वो मिलिट्री एक्सरसाइज कर रहे थे, जब उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। उन्होंने कहा, अचानक मुझे बेदम पना महसूस हुआ और मेरा बांया हाथ दर्द होने लगा। मैं मुश्किल से अपनी वैनिटी वैन तक जा पाया और कपड़े बदल पाया।

श्रेयस घर पहुंचे, जहां उनकी वाइफ दीप्ती ने उनकी हालत देखी और उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उनकी गाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गई। इस दौरान श्रेयस बेहोश हो गए। दीप्ति ने किसी तरह से मदद ली और श्रेयस को डॉक्टरों से मेडिकल हेल्प मिल सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here