सीसामऊ उप-चुनाव: सीट पर रोमांच बढ़ाने आज आयेंगे चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बढ़ाई भाजपा की धड़कन

सीसामऊ उपचुनाव: एएसपी सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रविवार को आयेंगे कानपुर।

0
223

कानपुर। सीसामऊ विस. के उप चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही न हुआ हो लेकिन, इस सीट पर आजाद समाज पार्टी के दांव से रोमांच बढ़ गया है। रविवार को इसको दोगुना करने व असपा और भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शहर आयेंगे।

वह, सीसामऊ के उप चुनाव को लेकर दक्षिण क्षेत्र के गौशाला स्थित एमवीआर ग्रांड होटल में एक प्रेसवार्ता करेंगे। भीम आर्मी कानपुर के जिला संयोजक राम गोपाल गोंड ने बताया कि नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार सुबह 10 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत होगा। इसके बाद वह 11 बजे तय स्थान पर प्रेसवार्ता करेंगे।

सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव पर भाजपा दलित कार्ड खेलना चाहती है, इसके लिये दलित चेहरा तलाशा जा रहा है, ऐसे में भीम आर्मी भी सीसामऊ विस सीट पर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है, यही कारण है कि नगीना के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रविवार को कानपुर आ रहे हैं और सीसामऊ उप चुनाव पर प्रत्याशी को लेकर फैसला लेंगे।

भीम आर्मी के जिला संयोजक राम गोपाल गोंड ने बताया कि रविवार को सांसद चंद्र शेखर आजाद गौशाला चौराहा स्थित एमवीआर ग्रैंड होटल में सुबह 11 बजे पत्रकारों से वार्ता करेंगे। सीसामऊ व आर्य नगर क्षेत्र में राकेश सोनकर, महेश बाल्मीकि, संजीव दरियाबादी दलित चेहरे विधायक रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here