अब तक आठ सीटों पर मतदान पूर्ण, लगभग 57.71 प्रतिशत हुई वोटिंग, सहारपुर निकला सबसे आगे

0
173

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पूर्ण रूप से संपन्न हो गए। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान शाम छह बजे तक चले। हालांकि फिलहाल जिस बूथ पर मतदाना लाइनों में खड़े हैं वहां वोटिंग जारी है।

प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक लगभग 57.54 प्रतिशत मतदान हुए। तीन बजे तक यह आंकड़ा लगभग 47.44 प्रतिशत था।समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुरादाबाद के कांठ में बूथ संख्या 237 पर बीजेपी नेता और बूथ एजेंट फर्जी वोट डलवा रहे हैं, प्रशासन के सामने बूथ कैप्चरिंग का प्रयास हो रहा है।रामपुर में पांच बजे तक लगभग 52.42 और मुरादाबाद में लगभग58.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

सपा ने ये भी आरोप लगाया है कि रामपुर लोकसभा के मिलक के ग्राम फकीरगंज में बूथ संख्या 66 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा जबरन सपा समर्थकों से भाजपा को वोट देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में बूथ संख्या 26 पर भी प्रशासन द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोके जाने की शिकायत की है।

मुरादाबाद सांसद डॉ. एसटी हसन के कार्यालय में घुसकर एक दरोगा ने उनके कंप्यूटर को खंगाला और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले से खफा सांसद ने कहा कि वे दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत चुनाव आयुक्त, लोक सभा की विशेषाधिकार समिति और पुलिस अधिकारियों से करेंगे।

सांसद डॉ. एसटी हसन ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पौने दो बजे उनके कार्यालय में एक दरोगा और सिपाही आए। दोनों ने उनके कार्यालय के कंप्यूटर से छेड़छाड़ करना तुरंत शुरू किया। कर्मचारियों ने टोका तो हड़काने लगा कि यहां चुनाव की पर्ची बनाई जा रही है।

शामली के थाना भवन क्षेत्र के गांव मनठ मे सपा नेता शेर सिंह राणा को पुलिस ने हिरासत मे पूर्ण रुप से ले लिया। आरोप है मतदान केंद्र से 50 गज की दूरी पर जुम्मा व वसंत दोनों भाइयों के घेर में सपा का चुनावी बस्ता लगा हुआ था, जिसमें लगभग 30-40 ग्रामीण भी मौजूद थे। अज्ञात शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी के पश्चात नियम बताते हुए बस्ता हटाने को कहा, जिस पर थोड़ी बहुत नोकझौंक के बाद सपा नेता शेर सिंह राणा को हिरासत में ले लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here