आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान अरविंद एक्का शहीद हुए,रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई

0
176

न्यूज़लिंक हिंदी।  29 दिसंबर के दिन आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का की इलाज के दौरान मौत हो गई है,अरविंद एक्का मातृभूमि के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए हैं।

नया साल आने से पहले नक्सलियों ने बीजापुर में कायराना हरकत की थी, जिसमें आईईडी ब्लास्ट की चपेट में एक पुलिस का जवान आ गया था। बीजापुर के गंगालूर के हिरोली-कांवड़गांव के बीच ये घटना हुई थी। जिसमें प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का को गंभीर चोट लगी थी।

अरविंद एक्का को ब्लास्ट के बाद तुरंत रायपुर रेफर किया गया था। जहां श्री नारायणा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बुधवार को अरविंद एक्का ने दम तोड़ दिया। हिरोली कैम्प से 03 किलोमीटर दूर पगडंडी मार्ग पर नक्सलियों ने प्रेशर IED प्लांट किया था। सर्चिंग के दौरान जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का आईईडी के चपेट में आ गए।

जिसके बाद अरविंद को 29 दिसंबर को ही एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया था। जिनका इलाज श्री नारायणा हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां बुधवार के दिन अरविंद एक्का शहीद हो गए।  प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का जशपुर का निवासी थे। आपको बता दें कि बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ है, यहां एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस टीम पर माओवादियों ने हमला कर दिया। डीआरजी और कोबरा बटालियन की टीम यहां एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। उसी वक्त नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बीजीएल से हमला कर दिया।  सिक्योरिटी फोर्स की तरफ से जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here