ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, कहा- आपकी मां-बहन का भी तो अपमान हुआ

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में आ गए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी वाराणसी में थे। इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या पर ऐसा कुछ बोल दिया, जिस पर अब विवाद हो रहा है।

0
256

न्यूज़लिंक हिंदी। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में आ गए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी वाराणसी में थे। इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या पर ऐसा कुछ बोल दिया, जिस पर अब विवाद हो रहा है। दरअसल, राहुल गांधी के बयान की कई नेताओं और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने निंदा की है। वहीं, अब सिंगर सोना महापात्रा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोना मोहपात्रा ने राहुल गांधी को इस बात के लिए खूब खरी-खोटी सुना दी क्योंकि अपने भाषण में ऐश्वर्या राय का नाम घसीट लिया। पूरा मामला क्या है और सोना मोहपात्रा ने राहुल गांधी को क्या कहा, यहां विस्तार से जानिए:

ये भी पढ़े : Kanpur: CM Yogi 26 को करेंगे डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन, PM Modi भी वर्चुअल जुड़ेंगे, अदाणी समूह बना रहा है मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

सोना मोहपात्रा का राहुल गांधी पर निशाना….
इसी पर बवाल मच गया और सोना मोहपात्रा ने भी उन्हें खूब सुनाया है। सिंगर ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘आखिर क्यों राजनेता अपने भाषणों में महिलाओं को अपमानित करते रहते हैं? ताकि कुछ फायदा हो सके? ताकि फायदा उठा सकें? प्रिय राहुल गांधी, बेशक किसी ने पहले कभी आपकी अपनी मां, बहन को अपमानित किया होगा। कुछ लोग और इसी तरह अपनी मां-बहनों को अपमानित करते होंगे। आपको तो बेहतर पता होना चाहिए।’

ये भी पढ़े : Gujarat: अहमदाबाद में बोले PM मोदी, ‘महिलाएं हैं डेयरी क्षेत्र की रीढ़, उनके नेतृत्व में हुआ विकास’

ऐश्वर्या और अमिताभ का नाम लेकर यह बोले थे राहुल गांधी
दरअसल राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उन लोगों को नहीं देखा गया, जो असल में देश चलाते हैं। बल्कि वहां अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय दिखे। राहुल गांधी ने सभी मीडिया हाउस पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा था कि ये सभी वही करते हैं, जो इनके मालिक करते हैं। ये गरीबों और किसानों को नहीं दिखाएंगे। पर ऐश्वर्या को नाचते हुए दिखाना है। अमिताभ बच्चन को दिखाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here