Sonbhadra : जिले में एक खौफनाक हादसा,भरी पंचायत में देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर करी हत्या ,मौके से हुआ फरार

0
158

न्यूज़लिंक हिंदी। सोनभद्र जिले में एक खौफनाक हादसा सामने आया, चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनछ के पकरी टोले में गुरुवार को देवर ने भाभी की हत्या कर दी।

गांव में पंचायत के दौरान ही उसने कुल्हाड़ी से भाभी पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना से मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उधर, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

कनछ गांव निवासी सत्येंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी की पंचायत के लिए गांव में लोग भी जुटे थे। आरोप है कि पंचायत के दौरान ही देवर मनोज यादव ने कुल्हाड़ी से सोनी पर हमला कर दिया।

सिर पर गंभीर प्रहार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद संयुक्त रूप से अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। चोपन पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल व अग्रिम कार्रवाई में पूर्ण रूप से जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here