न्यूज़लिंक हिंदी। राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता के नाम एक संदेश देते हुए बड़ा एलान किया है। सोनिया गांधी ने अगला लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। इसके पीछे का कारण उन्होंने स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र बताया है।
ससुराल से मुझे सौभाग्य की तरह मिला
रायबरेली के लिए मेरे स्नेही परिवारीजन। मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। वह रायबरेली आकर- आप लोगों से मिलकर पूरा होता है। यह स्नेह नाता बहुत पुराना है और अपनी ससुराल से मुझे सौभाग्य की तरह मिला है।
रायबरेली के साथ हमारे परिवपार के रिश्तों की जड़ें बहुत गहरी हैं। आजादी के बाद हुए पहले लोकसभा चुनाव में आपने मेरे ससुर फीरोज गांधी जी को यहां से जिताकर दिल्ली भेजा। उनके बाद मेरी सास इंदिरा गांधी जी को आपने अपना बना लिया।
तब से अब तक, यह सिलसिला जिंदगी के उतार-चढ़ाव और मुश्किल भरी राह पर प्यार और जोश के साथ आगे बढ़ता गया और इस पर हमारी आस्था मजबूत होती चली गई।
ये भी पढ़ें : Kisan Andolan: 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात, किसानों को दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री

