दक्षिण कोरिया में उथल पुथल के बीच राष्ट्रपति यून सुक-योल ने देश में मार्शल लॉ यानि आपातकाल की घोषणा की है।
दक्षिण कोरियामें उथल पुथल के बीच राष्ट्रपति यून सुक-योल ने देश में मार्शल लॉ यानि आपातकाल की घोषणा की है। टेलीविजन पर देर रात आकर उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया और कहा कि उत्तर कोरिया के कम्युनिस्ट बलों से देश की सुरक्षा के लिए ये कदम ज़रूरी है।
राष्ट्रपति यून सुक-योल ने कहा कि ये कदम देश विरोधी तत्वों को ख़त्म करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था। हालांकि यून सुक-योल ने हालांकि यह नहीं बताया कि मार्शल लॉ कब तक लागू रहेगा। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने मार्शल लॉ लगाने के एलान को असंवैधानिक करार दिया है।
दक्षिण कोरिया की मीडिया के मुताबिक सेना ने सभी तरह की संसदीय कार्यवाही को निलंबित करने की घोषणा की है। नेशनल असेंबली के सदस्यों के असेंबली बिल्डिंग में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। राजधानी सियोल में असेंबली भवन के बाहर बड़ी तादाद में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।