नहीं रहे साउथ के मशहूर एक्टर-कॉमेडियन मल्लमपल्ली चंद्र मोहन, अस्पताल में ली आखिरी सांस

साउथ इंडस्ट्री के जाने माने मशहूर एक्टर और कॉमेडियन मल्लमपल्ली चंद्र मोहन अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिवाली से ठीक एक दिन पहले एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

0
305

न्यूज़लिंक हिंदी। साउथ इंडस्ट्री के जाने माने मशहूर एक्टर और कॉमेडियन मल्लमपल्ली चंद्र मोहन अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिवाली से ठीक एक दिन पहले एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मल्लमपल्ली चंद्र मोहन के निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। एक्टर ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। खबरों की मानें तो मल्लमपल्ली चंद्र मोहन पिछले लंबे वक्त से दिल से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे थे। लेकिन अब वो नहीं रहे।

ये भी पढ़े : PM Modi का गाना Abundnace In Millets ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 के लिए हुआ नॉमिनेट, सॉन्ग में बताए गए हैं बाजरा के फायदे

11 दिसंबर सुबह के करीब 9.45 आसपास मल्लमपल्ली चंद्र मोहन ने दम तोड़ दिया। पिछले काफी वक्त एक्टर और कॉमेडियन का इलाज हैदराबाद के जुबली हिल्स के एक अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में ही मल्लमपल्ली चंद्र मोहन ने अपनी जिंदगी के आखिरी पल बिताए। मिली जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को मल्लमपल्ली चंद्र मोहन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्टर की मौत से उनकी पत्नी और दो बेटियां बुरी तरह से टूट गए हैं।

मल्लमपल्ली चंद्र मोहन ने करियर की शुरुआत ऐसे की
साउथ सिनेमा में मल्लमपल्ली चंद्र मोहन का बड़ा नाम था। उन्हें तमिलनाडु का सर्वोच्च सम्मान समेत कई बड़े पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 1966 में ‘रंगुला रत्नम’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले चंद्र मोहन ने लगभग 600 फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ यादगार फिल्मों में ‘सुभोदयम’, ‘सिरिसिरी मुव्वा’, ‘संकराभरणम’, ‘सीतामलक्ष्मी’, ‘अल्लूरी सीताराम राजू’, ‘अखारी पोरतम’ और ‘नुव्वु नाकु नाचव’ शामिल हैं।

ये भी पढ़े: कर्नाटक में BJP का बड़ा फैसला, बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मिली कर्नाटक की कमान

मल्लमपल्ली चंद्र मोहन का अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि एक्टर का अंतिम संस्कार 13 नवंबर को किया जाएगा। मल्लमपल्ली चंद्र मोहन अपने पीछे परिवार में वाइफ और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का नाम जलंधर है। फिल्ममेकर विश्वनाथ, मल्लमपल्ली के कजिन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here