न्यूज़लिंक हिंदी,सुमेरपुर। बुंदेलखंड के इकलौते ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर अब बीजेपी में शामिल हो गए। बता दे कि 16 वर्ष के कार्यकाल 2005 से 2021 तक इन्होंने 20 चुनाव लड़े और 18 में जीत हासिल की थी।
बीजेपी का दामन थामा
वहीं सुमेरपुर के ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव को सपा का मजबूत स्तंभ माना जाता था। बीते कल यानी बुधवार को उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाजपा नेता अमरपाल मौर्या की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया।
ब्लाक प्रमुख ने सचिवालय की नौकरी छोड़कर 2005 में प्रधान पद का चुनाव बड़ागांव से लड़ा और जीता। वह 10 वर्ष प्रधान रहे। 2015 में मां सुमित्रा देवी को प्रधान बनाने में सफल रहे। मां की मौत के बाद बहन सुमन यादव को इंचार्ज प्रधान बनवाया।
सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होने से सपा को करारा झटका लगा है क्योंकि सपा में इनको मजबूत स्तंभ माना जाता था।
ये भी पढ़ें : UP Board Exam 2024: शिक्षकों ने परीक्षार्थियों पर बरसाए फूल, खिलाई चाकलेट… खास अंदाज में हुआ विद्यार्थियों का स्वागत

