न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के जाजमऊ स्थित प्लॉट में आगजनी के आरोप में महराजगंज जेल में बंद सीसामऊ सीट से तीन बार के सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके करीबियों के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार सुबह छापा मारा। इसमें करीब 50 करोड़ रुपये की काली कमाई के सुराग मिले हैं। कानपुर और मुंबई में करीब 8 ठिकानों पर छापेमारी की गई।
ये भी पढ़े : बहन की मौत के कुछ ही घंटों बाद ही ‘झनक’ फेम एक्ट्रेस Dolly Sohi का निधन, परिवार ने की मौत की पुष्टि

इसमें इरफान, उनके भाई अरशद, साथी और जमीनों के कारोबार में साझीदार हाजी वसी और सपा नेत्री नूरी शौकत का घर भी शामिल था। अफसरों ने घर के लोगों के मोबाइल जमा करा लिए। CCTV कनेक्शन काट दिए थे। सुबह करीब 6 बजे स्पेशल टीम जांच करने पहुंची थी। अब इस मामले में एक और चुकाने वाली खबर सामने आयी है।
ये भी पढ़े : Manipur: भारतीय सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी का अपहरण, परिजनों को पहले से मिल रही थी धमकियां
दरअसल ब्लैक कलर की क्रेटा समेत 3 गाड़ियां सीज करने का आदेश फरवरी-2023 में हुआ था। जिसमे से दो गाड़ियां तो थाने में खड़ी हैं लेकिन तीसरी सीज नहीं हुई। केस की जांच से जुड़े दरोगा व इंस्पेक्टर वरिष्ठ अधिकारियों को गलत जानकारी देकर करते रहे गुमराह।

