PM मोदी और CM योगी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछे ये सवाल, कहा- दिल्ली वालों ने…

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ही दावा किया कि UP देश की 6वीं-7वीं अर्थव्यवस्था से अब नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बन चुका है। सर्वाधिक ग्रोथ रेट के साथ देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

0
310

न्यूज़लिंक हिंदी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी से तीन सवाल पूछे हैं। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष ने पीएम मोदी और यूपी के सीएम से अर्थव्यवस्था, एक्सप्रेस-वे के निर्माण और इंवेस्टमेंट को लेकर तंज कसते हुए सवाल किए हैं।

बता दे कि अखिलेश यादव ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया, “उप्र के लिए हवा-हवाई दावे करनेवाले माननीय ये भी तो बताएं- एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कितनी ग्रोथ रेट होनी चाहिए और वास्तव में कितनी है? देश को प्रधानमंत्री और सबसे अधिक सांसद देने वाले उप्र को दिल्ली वालों ने कितने एक्सप्रेस-वे दिए? ⁠इंवेस्टमेंट कितना जमीन पर उतरा व उससे कितना उत्पादन हुआ और उससे कितनों को रोजगार मिला?”

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ही दावा किया कि UP देश की 6वीं-7वीं अर्थव्यवस्था से अब नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बन चुका है। सर्वाधिक ग्रोथ रेट के साथ देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश जब तक विकास नहीं करेगा, तब तक भारत विकास के नए प्रतिमान स्थापित नहीं कर सकता। भारत के विकास का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है।

ये भी पढ़ें : भड़काऊ पोस्ट को लेकर सांसद संजय सिंह पर कोर्ट का लटका डंडा, एक लाख का जुर्माना भी लगा

प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई यूनिट हैं
सीएम ने साथ ही कहा था कि यूपी ही ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और प्लेज पार्क योजना देने वाला पहला राज्य है। इससे प्रदेश में एमएसएमई यूनिट में काफी बढ़ोतरी हुई है और आज प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई यूनिट हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। ऐसे में प्रदेश का हर व्यक्ति, बहन-बेटी, व्यापारी और निवेशक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश देश में निवेश के सबसे अच्छे गंतव्य के रूप में उभकर सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here