न्यूज़लिंक हिंदी । हमास के आतंकियों ने करीब 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर रखा है। जिस पर इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी के लोगों से उन स्थानों के बारे में जानकारी देने का अनुरोध किया है, उन्होंने जानकारी देने वालों को पैसे की पेशकश भी की है,जिससे की बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाया जा सके।

इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सटीक जानकारी देने के लिए पैसे की पेशकश की, जिससे की बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाया जा सके। हालांकि, आईडीएफ ने जानकारी देने वालों की सुरक्षा और गोपनीयता का भी वादा किया है।
ये भी पढ़ें : कनाडा की संसद में नेता प्रतिपक्ष का बयान बोले- देश का प्रधानमंत्री बनूंगा तो मैं इस रिश्ते को बहाल करूंगा.
आईडीएफ ने कहा, ‘अगर आप शांति से रहना और अपने बच्चों का बेहतर भविष्य चाहते हैं तो तुरंत मानवीय कार्य करें और हमें बंधकों को छिपाने वाले स्थानों के बारे में जानकारी दें। इस्राइली सेना आपको आश्वासन देती है कि हम आपको और आपके घर को सुरक्षा प्रदान करने की अधिकतम कोशिश करेंगे। इसके लिए आपको इनाम के तौर पर पैसे दिए जाएंगे। हम आपको गारंटी देते हैं कि यह सब गोपनीय तरीके से होगा।’ उन्होंने जानकारी देने वालों के लिए आईडीएफ ने 8619 व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल: +972503957992 नंबर जारी किया है।
ये भी पढ़ें : India Pakistan Relation: पाकिस्तान ने यूएन में अलापा कश्मीर का राग, फलस्तीनियों जैसा बताया हाल तो भारत ने कर दी बेइज्जती
इस्राइल और हमास संघर्ष में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों ही तरफ से बीते तीन हफ्तों के दौरान वार-पलटवार में सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जहां इस्राइल में हमास के हमले में 1400 से ज्यादा की मौत हुई है, वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेना के पलटवार में 5800 से ज्यादा की जान जा चुकी है।

