श्री अकाल तख्त साहिब ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को बर्तन धोने और टॉयलेट साफ करने की सजा सुनाई गई
पंजाब के अमृतसर स्थित सिख धर्म के सबसे बड़े धार्मिक स्थल श्री अकाल तख़्त साहिब (गोल्डन टेंपल) ने सोमवार को पंजाब के पूर्व उपमुखंयमंत्री और अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को सज़ा सुनाई है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 9 साल पहले माफी देने और केस वापस लेने के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब ने सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को बर्तन धोने और टॉयलेट साफ करने की सजा सुनाई। उन्हें गोल्डन टेंपल में 2 दिन सेवा करनी होगी।
श्री अकाल तख्त साहिब ने इसी मामले में पंजाब के पूर्व सीएम स्व. प्रकाश सिंह बादल से फख्र ए कौम सम्मान वापस लिया जाएगा। श्री अकाल तख्त के प्रमुख जत्थेदार रघबीर सिंह ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में यह सजा सुनाई।
श्री अकाल तख्त में राम रहीम मामले में 5 सिंह साहिबानों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें और शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान अन्य कैबिनेट सदस्यों को धार्मिक दुराचार के आरोपों के लिए सजा सुनाई गई।
30 अगस्त 2024 को सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त ने ‘तनखैया’ (धार्मिक दुराचार का दोषी) घोषित किया था। राम रहीम डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख है। उसे 2 शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा हुई है। वह हरियाणा की सुनरिया जेल में बंद है।