कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) के सॉन्ग फेस्टिवल में मची भगदड़, 4 की मौत, कई घायल

केरल के कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) में शन‍िवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां म्यूजिक कॉन्‍सर्ट के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

0
353

न्यूजलिंक हिंदी। केरल के कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) में शन‍िवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां म्यूजिक कॉन्‍सर्ट के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 46 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया गया है क‍ि यह घटना टेक फेस्ट के हिस्से के रूप में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्‍सर्ट के दौरान हुई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मशहूर बॉलीवुड सिंगर निकिता गांधी ऑडिटोरियम में परफॉर्म कर रहीं थी।

जानकारी के मुताब‍िक, घटना शन‍िवार शाम करीब 7 बजे की है। मृतकों में दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। मृतक की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज में 2000 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।

ध्वनि बानुशाली कर रही थीं परफॉर्म
यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय टेक फेस्ट का आयोजन किया गया था और आज इसका आखिरी दिन था। यह हादसा तब हुआ जब गायिका निकिता गांधी/ध्वनि भानुशाली परफॉर्म कर रही थीं।

कई स्थानीय लोग हो गए थे शामिल
एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया, “कार्यक्रम में केवल टिकट धारकों को प्रवेश की अनुमति थी। हालांकि, संगीत कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय निवासी भी सभागार के बाहर थे।” प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब अचानक बारिश शुरू हुई तो सभी दर्शक मंच की ओर दौड़ पड़े।

म्यूजिक कॉन्‍सर्ट में इस कारण हुई भगदड़
सुबह से ही सभागार की क्षमता से अधिक लोग यहां आ गये थे। गाना शुरू होने के बाद बारिश शुरू हो गई। ऐसे में बाहर मौजूद लोग सभागार में पहुंचे। इसके बाद अचानक भगदड़ मच गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि 40 से ज्‍यादा जख्‍मी हो गए। घायलों को कलामसेरी मेडिकल कॉलेज समेत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दो लोगों की हालत गंभीर
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एर्नाकुलम के जिला कलेक्टर एनएसके उन्मेश ने कहा कि घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना के मद्देनजर हमने शहर के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। फिलहाल मृतकों पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक भगदड़ यूनिवर्सिटी के अंदर ओपन-एयर ऑडिटोरियम में मची थी। कार्यक्रम में अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राओं भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

हादसे की वजह यह
कोच्चि नगर निगम पार्षद प्रमोद ने कहा क‍ि एक ही गेट से एंट्री और एग्‍ज‍िट होने के कारण भगदड़ मच गई। छात्र एक ही गेट से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। जो छात्र खड़ी सीढ़ियों से प्रवेश कर रहे थे, वे पहले गिरे और गेट पर भारी भीड़ ने उन्हें फिर कुचल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here