UP Assembly Winter Session: अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना, Yogi बोले- मर्यादा बनाये रखें…पढ़ें किसने क्या कहा?

UP Assembly Winter Session विधानसभा में जाने के पहले अखिलेश यादव, सीएम योगी आदित्यनाथ, जाहिद बेग और केशव प्रसाद मौर्य नेदिया बयान।

0
214

न्यूज़लिंक लखनऊ। UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। विधानसभा का संचालन नई नियमावली से होगा। इसे लेकर सत्ता पक्ष ने विपक्ष को हर मुद्दे पर जवाब देने की रणनीति बनाई है तो विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। पहले दिन विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा में जाने से पहले जहाँ सरकार को घेरा तो सरकार ने भी जवाब दिया। पढ़ें सत्र के शुरू होने से पहले किसने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता जाहिद बेग अपने कुर्ते पर राज्य सरकार के खिलाफ नारे लिखकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे। वह इस दौरान बोले तो कुछ नहीं, लेकिन उनके कुर्ते ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा पहुंचे; उन्होंने कहा की, ”जो सत्र शुरू होने वाला है, उसमें सरकार विपक्ष का सामना नहीं करना चाहती। सरकार विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है…सरकार जनता के सवालों से भागना चाहती है। ” इसीलिए उन्होंने इस सत्र की अवधि बहुत कम रखी है।”

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उस कहा कि, ”यह शीतकालीन सत्र है…मैं सभी सदस्यों, खासकर विपक्षी दल के नेताओं से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील करता हूं…सरकार जनता के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है” कल्याण, विकास…सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है…”

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है की, “…कई महत्वपूर्ण विधेयक (विधानसभा के शीतकालीन सत्र में) भी आएंगे। मुझे उम्मीद है कि सदन की कार्यवाही उचित तरीके से संचालित होगी…” उन्होंने आगे कहा की “समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को वही पढ़ने को मजबूर होना पड़ता है जो समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव उनके लिए लिखते हैं…”

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर राज्य मंत्री और बीजेपी नेता अनिल राजभर ने कहा की, ”विधानसभा सत्र से पहले यह एक नियमित बैठक (बीजेपी विधायक दल की बैठक) थी। इसमें विधानसभा के नौ दिवंगत सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। सीएम ने सभी से आग्रह किया है सदस्यों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों को सदन के समक्ष रखना होगा। विपक्ष के पास बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के लिए सदन की कार्यवाही में बाधा डालना एक फैशन बन गया है…स्वामी प्रसाद मौर्य को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here