Kanpur News: नगर निगम दस्ते पर फेंके पत्थर, बस्तियां गिराने पहुंचा था बुलडोजर, देखें वीडियो

0
222
बर्रा विश्व बैंक में नाले किनारे अतिक्रमण हटवाने गई नगर निगम की टीम पर कब्जेदारों ने हमला बोल दिया।

कानपुर। विश्ववबैंक सी सेक्टर में नाले के ऊपर बसीं बस्तियां को गिराने गये नगर निगम दस्ते पर आराजक तत्वों ने पत्थर फेंक दिये। अभियान का विरोध करते हुये कुछ लोग गार्ड और कर्मचारियों से भिड़ गये। स्थानीय पुलिस व नगर निगम गार्डों ने हालात को काबू में किया और केस्को सबस्टेशन कार्यालय के पीछे अतिक्रमण को हटाया। विरोध के बीच नालों के ऊपर किये गये अस्थायी-स्थायी कुल 10 टिन शेड, टट्टर, रैम्प, झुग्गी झोपड़ी, चबुतरे हटाये गये। इसके साथ ही बचे लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिये एक दिन का समय दिया। जोनल अधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि शुक्रवार को एक बार फिर से अभियान चलेगा।

वार्ड 77 पार्षद अखिलेश बाजपेई ने बताया कि सी सेक्टर में केस्को के पीछे करीब 400 अवैध बस्तियां हैं। इसकी वजह से नाले की सफाई नहीं हो पाती है। उन्होंने बताया कि यह नाला 2000 मीटर लंबा है। जिसकी अवैध कब्जों की वजह से सफाई नहीं होती है। उनहोंने बताया कि बस्ती के लोगों ने नगर निगम के दो शौचालयों पर भी कब्जा कर रखा है। नाले के पास ही चट्टा बनाया है। जहां की पूरी गंदगी नाले में डाल देते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि नाले की सफाई हो जाये तो दक्षिण में साकेत नगर से बर्रा और जरौली तक जलभराव नहीं होगा। गुरुवार को अतिक्रमण गिराने गये दस्ते के सामने महिलाएं आ गईं। पार्षद ने बताया कि कुछ ने पत्थरबाजी भी की। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। हालांक बाद में लोगों को समझाया गया और एक दिन का समय देकर टीम वापस लौट गई। अतिक्रमण अभियान के दौरान जोनल अभियन्ता जोन-3 राजेश कुमार, जोनल स्वच्छता अधिकारी आशीष बाजपेई, अवर अभियन्ता सिद्वार्थ सिंह, राजस्व निरीक्षक नीलम सरोज, एसएफआई ब्रजेश के साथ पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहा

देखें वीडियो:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here