रक्षाबंधन पर ‘स्त्री 2’ ने रच दिया इतिहास, 5 दिनों में ही 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

0
124

न्यूज़लिंक हिंदी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 इस समय हर जगह पूरी तरह छाई हुई है। इस फिल्म ने पांच दिन में ही इतने रिकॉर्ड बना लिए हैं जिसका किसी को अंदाजा ही नहीं था।

सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था और अब पांच दिनों में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। स्त्री 2 ने पांच दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी इस बात की उम्मीद सभी को थी लेकिन इतनी जल्दी इतना बड़ा कलेक्शन कर लेगी ये किसी ने बिल्कुल भी नहीं सोचा था। सोमवार को रक्षाबंधन का फिल्म को फायदा हुआ है।

बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है।

फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, ‘स्त्री 2’ 14 अगस्त को रात, 9:30 बने सिनेमाघरों में मुख्य रूप से रिलीज हुई।

स्त्री 2’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। स्त्री 2 हर दिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए पैमाने को स्थापित कर रही है। ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर 200 करोड़ रूपये का आंकाड़ा पार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here