दिल्ली में ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एनसीबी ने पकड़ी 900 करोड़ की ड्रग्स

0
137

न्यूज़लिंक हिंदी। एनसीबी को बड़ी कामयाबी हासिल की है, दिल्ली में लगभग 82.53 किलो हाई ग्रेड की कोकीन जब्त की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस बात की जानकारी मुख्य रूप से साझा की है।

एनसीबी ने देश को ड्रग मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा मुकाम भी हासिल किया है, एनसीबी ने दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप को पकड़ा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये भी कहा है कि एनसीबी ने शुक्रवार को दिल्ली में करोड़ों रूपये की कीमत वाली कोकीन जब्त की है। उन्होंने कहा कि ड्रग तस्करों के खिलाफ भारत सरकार की जंग लगातार जारी है।

और आगे भी इस तरह की बड़ी कार्रवाई लगातार होती रहेंगी, पूछताछ में ये भी पता चला है कि यह ड्रग्स दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया भी भेजी जा रही थी। हाई ग्रेड की कोकीन अहमदाबाद और सोनीपत से दिल्ली भी लाई गई थी। इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 900 करोड़ रुपये है।

मिली जानकारी के अनुसार,एनसीबी ने छापामार कार्रवाई करते हुए जिन दो शख्स से ड्रग्स बरामद की है उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दोनों शख्स का नाम लोकेश चोपड़ा और अवधेश यादव बताया जा रहा है। यह एनसीबी की लैंड बेस्ड सबसे बड़ी बरामदगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here