न्यूज़लिंक हिंदी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई की COP28 समिट में गए थे, वहां क्लाइमेट चेंज को लेकर दुनियाभर के नेता जुटे थे। दुबई में पीएम मोदी की मुलाकात इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से भी हुई।
मेलोनी और पीएम मोदी दोनों ने मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की, जिसकी चर्चा खूब जोर से हो रही है। लेकिन चर्चा की वजह सिर्फ दोनों की फोटो नहीं, बल्कि इटली और भारत के बीच बढ़ता व्यापारिक सहयोग है, बिजनेस की बात करें या कूटनीतिक संबंधों की, दोनों में भारत-इटली साथ में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
बता दें कि भारत और इटली के इकोनॉमिक पार्टनरशिप इन दिनों ऑल टाइम हाई है, साल 2021-22 के दौरान भारत-इटली ट्रेड बढ़कर 13.2 बिलियन डॉलर यानी 1 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। और अब भारत और इटली दुनिया को बचाने के लिए क्लाइमेट चेंज के खिलाफ जंग लड़ेंगे।
इटली के साथ सस्टेनेबल फ्यूचर पर भरोसा जताया,
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘COP28 शिखर सम्मेलन में इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात की,मुझे समृद्ध और सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए भारत और इटली के जॉइंट कोशिशों पर भरोसा है।

