न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सहारा इंडिया परिवार के मुखिया सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन हो गया था। निधन के बाद बुधवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया। पार्थिव शरीर को सहारा शहर में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था। आज दोपहर 12:30 बजे भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सहारा श्री सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन के लिए बुधवार शाम सहारा शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच उनके पार्थिव शरीर को सहारा शहर लाया गया, जहां जांच-पड़ताल के बाद लोगों को दर्शन कराए गए। आम लोगों से लेकर वीआईपी तक दर्शन के लिए पहुंचे और देर रात तक सहारा शहर में लोगों का तांता लगा रहा।\
लखनऊ में बुधवार को सहारा शहर के गेट के बाहर भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी, जो एक घंटे में 30-40 के समूह से बढ़कर लगभग 200 या उससे अधिक हो गई। सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को जब मुंबई से लखनऊ लाया गया तो उनकी एक झलक पाने के लिए बुधवार को सैकड़ों लोग सहारा शहर गेट के बाहर जमा हो गए। गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नम आंखों से दी विदाई
सहारा परिवार से जुड़े कर्मचारी व अधिकारी बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंचे हुए थे। जहां उनके पार्थिक शरीर के दर्शन के दौरान लोगों की आंखें नम भी हो गईं। दर्शन करने वालों में युवाओं से लेकर उम्रदराज लोग व महिलाएं तक शामिल रहीं। लोग सहाराश्री से जुड़े किस्सों को भी एक-दूसरे से साझा करते नजर आए।
भैंसाकुंड में होगी अंत्येष्टि
सहाराश्री की अंत्येष्टि गुरुवार को होगी। सहारा शहर से उनके पार्थिव शरीर को सुबह दस बजे रवाना किया जाएगा। सहारा शहर से शव को भैंसाकुंड लाया जाएगा, जहां उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। इस दौरान वीआईपी से लेकर आम लोगों की उपस्थिति रहेगी तथा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
ये भी पढ़े : मोहम्मद शमी को गिरफ्तार न करने की दिल्ली पुलिस ने आखिर क्यों लगाई मुंबई पुलिस से गुजारिश की गुहार
पक्ष से विपक्ष तक सबने दी श्रद्घांजलि
सहाराश्री के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सहारा परिवार से जुड़े लोगों के साथ-साथ वीआईपी भी उपस्थित रहे। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष, पूर्व मंत्रियों तक ने दर्शन किए और श्रद्घांजलि दी। इसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, अभिषेक मिश्र, सपा एमएलसी राजेश यादव, लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राजद प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र सहित अम्मार रिजवी, सांसद नरेश अग्रवाल, मंत्री नितिन अग्रवाल शामिल हैं।

