Sukhdev Singh Last Rites: पैतृक गांव पंहुचा सुखदेव का पार्थिव शरीर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कुछ देर में अंतिम संस्कार

सुखदेव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। अंतिम दर्शन के लिए बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से लोग राजपूत भवन में पहुंचे थे।

0
280

न्यूज़लिंक हिंदी, जयपुर। राजपूत सभा भवन से गुरुवार सुबह से शुरू हुई अंतिम यात्रा में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पार्थिव शरीर का लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार उनका पैतृक गांव गोगामेड़ी में किया जाएगा।

गांव पहुंचा सुखदेव का पार्थिव शव
राजपूत करणी सेना के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद विरोध-प्रदर्शन, उपद्रव और पत्नी शीला शेखावत से सहमति के बाद गुरुवार सुबह SMS अस्पताल से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पर्थिव शरीर जयुपर के राजपूत सभा भवन लाया गया था।

वहां सुखदेव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। अंतिम दर्शन के लिए बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से लोग राजपूत भवन में पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे सुखदेव सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी पहुंच गया है। सुखदेव सिंह के अंतिम दर्शन यात्रा चौमू, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा होते हुए गोगामेड़ी पहुंचे हैं। यहां लोगों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें :Uttar Pradesh: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर अब कानपुर में बनेगा कॉरिडोर, जनवरी से शुरू होगा काम; जानिए खासियत

गोगामेड़ी हत्याकांड में इन बातों पर बनी सहमति

  • घायल अजीत सिंह के परिजनों को भी आर्थिक सहायता दिलाई जाए।
  • गोगामेड़ी के परिवार के सदस्यों को हाई सिक्योरिटी सुरक्षा मिले।
  • सुखदेव सिंह के परिवार के सदस्यों हथियार लाइसेंस स्वीकृत किया जाए।
  • दोनों हत्यारों जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।
  • एनआईए से जांच कराने और केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट कराने की मांग।
  • घटना के पहले और बाद में लापरवाही बरतने के संबंध में विभागीय जांच की जाएगी।
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिलवाई जाए।
  • मामले के सभी गवाहों को जयपुर कमिश्नरेट या संबंधित जिले से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
  • सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराने पर अधिकारियों की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाए।
  • आपराधिक साजिश में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई, रोहित गोदारा और अन्य जो भी शामिल हो, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here