न्यूज़लिंक हिंदी। बीते साल आई गदर 2 की अपार सफलता के बाद से उनकी कई नई फिल्मों की अनाउंसमेंट संयुक्त रूप से हो गई है। अब इस कड़ी में सनी की ओर अपकमिंग मूवी जुड़ गई है, जिसकी घोषणा उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर की है।
सनी देओल ने साउथ सिनेमा के एक मशहूर डायरेक्टर के संग हाथ मिलाया है और देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म को लेकर दावा किया है। आइए एक नजर सनी के लेटेस्ट पोस्ट पर भी डालते हैं।
गुरुवार को सनी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और नई फिल्म का एलान किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक पोस्टर साझा किया है, जिस पर एसडीजीएम लिखा है। इसकी मतलब सनी देओल गोपिचंद मलिनेनी है। दरअसल गोपिचंद मलिनेनी साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों में से एक हैं और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एक्शन थ्रिलर के लिए वह पूर्ण रूप से प्रचलित हैं।
आगे ये भी पढ़ें : Tamil Nadu :जहरीली शराब पीने से 34 लोगों की हुई मौत ,और 60 लोगों की हालत नाजुक बताई, तमिनलाडु सरकार सख्त एक्शन ले रही

