न्यूज़लिंक हिंदी। सुप्रीम कोर्ट ने लॉ क्लर्क/ रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। बता दे कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने कुल 90 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि यह 15 फरवरी, 2024 तक ही चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत में कानून द्वारा स्थापित और मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय या संस्थान से लॉ में स्नातक की डिग्री के साथ अन्य शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है।
जानें कब होगी परीक्षा
उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होने वाली परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। लॉ क्लर्क-कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा का आयेाजन 10.03.2024 को आयोजित की किया जाएगा। परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर 11.03.2024 को दोपहर 12:00 बजे अपलोड की जाएगी। यह 12 मार्च, 2024 तक रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
ये भी पढ़ें : Republic Day 2024: राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, शुरू हुई गणतंत्र दिवस परेड, पढ़ें पूरी खबर

