न्यूज़लिंक हिंदी। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की तैयारी अब शुरू हो गई है। इस साल का मेला कई कारणों से खास होने वाला है। इस बार के हस्तशिल्प मेले मं बिम्सटेक की प्रमुख भागीदारी भी होगी।
मेले में 1100 हटस भी बनेंगी। पर्यटकों को मेले में आने के लिए छह वीकेंड मिलेंगे। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से लगने वाले 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की तैयारी अब शुरू कर दी गई है। नए वर्ष में सात फरवरी, शुक्रवार से शुरू होकर यह मेला 23 फरवरी रविवार तक चलेगा।
ऐसे में पर्यटकों को छह वीकेंड यानी तीन शनिवार और तीन ही रविवार को मेले का दीदार करने का सुनहरा मौका मिलेगा। इस बार मेले में बिम्सटेक की प्रमुख भागीदारी भी रहेगी। बिम्सटेक सात देशों का एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है। इसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड सदस्य भी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, थीम स्टेट का अभी चयन नहीं हो पाया है। मेले में देश-विदेश के शिल्पी भाग लेंगे। मेले से बिम्सटेक के जुड़ने के साथ ही सूरजकुंड परिसर में तैयारी भी शुरू की गई है। इस बार मेले में 1100 से अधिक हटस होंगी। वीआईपी गेट के पास पहले से ही कई हटस तैयार किये हैं। आमतौर पर यहीं थीम स्टेट जोन बनाया जाता है।
हम हर बार मेले में अलग-अलग के शिल्पियों को स्टॉल उपलब्ध भी करवाते हैं। इस बार नए वर्ष में 30 से 40 शिल्पियों को मौका भी दिया जाएगा। हरियाणा के 10 और बाकी स्टाल राजस्थान, पंजाब, हिमाचल और पश्चिम बंगाल के शिल्पियों को भी दिए जाएंगे। हमारा ये भी प्रयास है कि शिल्पी अपने हुनर से पुरे प्रदेश का नाम भी रौशन करे।

