न्यूज़लिंक हिंदी। शनिवार को कुकी उग्रवादियों ने कथित तौर पर दो स्थानों पर रिहायशी इलाकों में लंबी दूरी के रॉकेट दागे, इन हमलों के बाद इलाके में अतिरक्त सुरक्षा बलों को भेजा दिया गया है।
इन हमलों में बिष्णुपुर में आरके रबेई नामक 78 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मणिपुर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पुलिस टीमों और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाने के लिए भी भेजा गया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि हमले के कारण तीन बंकर भी नष्ट हो गए, मणिपुर पुलिस ने पोस्ट में पुष्टि की मुल्सांग गांव में दो बंकर और चूराचांदपुर के लाइका मुल्सौ गांव में एक बंकर भी नष्ट हो गया। मणिपुर पुलिस ने कहा कि इलाके से सटे पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान चलाने के लिए पुलिस दल और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया।
पुलिस ने यह भी बताया कि इलाके में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने पुलिस अधीक्षक पर गोली भी चलाई, मणिपुर पुलिस ने कहा, एसपी समेत बिष्णुपुर जिले की पुलिस टीमें उस इलाके में पहुंची, जहां संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने उन पर गोली चलाई थी, लेकिन पुलिस टीम ने जोरदार जवाबी कार्रवाई की और हमले को पूर्ण रूप से नाकाम कर दिया।
पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने भी तत्काल जवाबी कार्रवाई करने हालात पर नजर रखने के लिए इलाकों का मुख्य निरीक्षण किया। फोरेंसिक एक टीम साक्ष्य एकत्र करने के लिए मौके पर जल्द ही पहुंची। मणिपुर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में ये भी कहा, कानून और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकें आयोजित की गई। अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और पुलिस किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

