स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी को आया गुस्सा, बोलीं- भाजपा की कार्यकर्ता…. भाजपा के लिए ही कार्य करती रहूँगी

बीजेपी सांसद ने कहा कि वह पिता पुत्री के इन सवालों से पिछले ढाई महीनों से परेशान हो चुकी हैं। वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं। भाजपा के लिए ही कार्य करती हैं। भाजपा की सांसद है।

0
215

न्यूज़लिंक हिंदी, बदायूं। नेकपुर स्थित रेलवे अंडरपास का उद्घाटन करने पहुंचीं बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य से जब एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक नई पार्टी बनाई है। उस पर उनकी क्या राय है। इस पर वह गुस्सा हो गईं। उन्होंने दो टूक कहा कि अब पिता पुत्री के सवाल से उठकर सवाल करने चाहिए।

भाजपा को जिताने के लिए भरसक प्रयास में लगी हैं
बीजेपी सांसद ने कहा कि वह पिता पुत्री के इन सवालों से पिछले ढाई महीनों से परेशान हो चुकी हैं। वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं। भाजपा के लिए ही कार्य करती हैं। भाजपा की सांसद है। भाजपा को जिताने के लिए भरसक प्रयास में लगी हैं। इसलिए जो कार्यक्रम हो उसी हिसाब से सवाल पूछे जाएं तो ही उचित है।

ये भी पढ़ें : बीजेपी के लोग आए ….. कह रहे हैं कि हम इस्लाम में सुधार लाएंगे, – AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here