न्यूज़लिंक हिंदी। युगांडा क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए 2024 में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बीते दिनों नामीबिया की टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अफ्रीका क्वालिफायर्स के ज़रिए क्वालिफाई किया था। वहीं अब युगांडा क्रिकेट टीम ने 2024 के टी20 विश्व कप की ओर कदम बढ़ा दिया है।
युगांडा अफ्रीका क्वालिफायर्स से टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली बाद दूसरी टीम बन गयी है। यगांडा ने क्वालिफायर के छठे मुकाबले में रवांडा की टीम को 9 विकेट और 71 गेंदें रहते हुए शिकस्त देकर टी20 टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया। क्वालिफायर्स मुकाबलों में युगांडा ने 6 मैचों में से 5 में जीत अपने नाम की।
पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेगा युगांडा
युगांडा ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अफ्रीका रीजन क्वालिफायर में युगांडा ने रवांडा को 9 विकेट से हराया। युगांडा की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। अफ्रीका रीजन क्वालिफायर की तरफ से नामीबिया की टीम ने भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है।
🚨 Uganda create history 🚨
They have qualified for the #T20WorldCup 2024 and will become only the fifth African nation to feature in the tournament 🔥
Details 👉 https://t.co/TgLrh9MBxw pic.twitter.com/yxMyyTMd4K
— ICC (@ICC) November 30, 2023
क्वालिफायर्स मुकाबलों में युगांडा ने 6 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है। युगांडा के क्वालिफाई करते ही जिम्मबाब्वे का सपना सपना टूट गया। जिम्बाब्वे की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। जिम्बाब्वे की टीम 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।
ये भी पढ़ें : ISRO: Aditya L-1 के इस पेलोड ने शुरू किया काम, जानें इससे क्या पता चलेगा
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सभी 20 टीमों का नाम तय हो गया है। इस बार 12 टीमों वेस्टइंडीज, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, श्रीलंका पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अमेरिका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स को वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिली है। जबकि 8 टीमों का फैसला रीजनल क्वालिफायर्स के जरिए हुआ है। इसके तहत आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान नामीबिया और युगांडा को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला है.

