न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक सम्मेलन के दौरान बिना नाम लिए आतंकवाद को लेकर पड़ोसी देश पर हमला बोला। PM मोदी ने कहा कि जो देश कभी भारत के खिलाफ आतंकी हमलों का समर्थन करते थे, वे अब खुद दुनिया से खुद को बचाने की अपील करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, “पहले भारत के आतंकी हमलों को लेकर दुनिया से अपील करनी पड़ती थी। अब वे देश, जो इन आतंकी हमलों के पीछे होते थे, वे दुनिया से खुद को बचाने की अपील कर रहे हैं।”
आगे उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के प्रभाव के बारे में बहुत डर फैलाया जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने इसे हटाकर जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति के द्वार खोल दिए।
ये भी पढ़ें : इस्राइल को लेकर अमेरिका में फलस्तीनी समर्थकों ने किया प्रदर्शन, ‘फलस्तीन आजाद’ के लगाए नारे
पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो रहा है और पर्यटन बढ़ रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि उनकी सरकार इस क्षेत्र को विकास की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

