न्यूज़लिंक हिंन्दी। विरुधुनगर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के सत्तूर इलाके के पास एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार अचानक आग लाग गई। इस हादसे में अबतक तीन लोगों की जान चली गई है। वहीं एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती तुरंत कराया गया है। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल भी हो गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विरुधुनगर के जिला कलेक्टर ने कहा कि विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले पर आगे की जानकारी का इंतजार है।
बता दें कि पिछले महीने विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास नारायणपुरम पुदुर में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में अचनाक विस्फोट हुआ था। आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

