तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव के लिए DMK ने उम्मीदवारों की लिस्ट कर दी जारी, घोषणापत्र में कई योजनाओं का हुआ एलान

सीएम ने कहा, 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई तो उन्होंने भारत को बर्बाद कर दिया। कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं हुआ। हमने INDI गठबंधन बनाया है और हम 2024 में अपनी सरकार बनाएंगे।

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी, तमिलनाडु। सत्तारूढ़ DMK ने लोकसभा चुनाव को लेकर तमिलनाडु में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट आज जारी कर दी है। DMK ने नीलगिरी लोकसभा सीट से ए. राजा को टिकट दिया है, जबकि थूथुकुडी से कनिमोझी को उम्मीदवार बनाया है।

इसके आलावा सीएम एमके स्टालिन, डीएमके सांसद कनिमोझी और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में डीएमके ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र भी जारी कर दिया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा- ‘DMK चुनाव से पहले जो अपने घोषणापत्र में कहती है, हम उसे ही करते हैं। हमारे नेताओं ने हमें यही सिखाया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि कनिमोझी ने बताया हम पूरे राज्य में गए और विभिन्न लोगों की बातें सुनीं। यह न केवल DMK का घोषणापत्र है, बल्कि लोगों का घोषणापत्र है।

घोषणापत्र में हर जिले के लिए योजनाएं दी गई
सीएम ने कहा, 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई तो उन्होंने भारत को बर्बाद कर दिया। कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं हुआ। हमने INDI गठबंधन बनाया है और हम 2024 में अपनी सरकार बनाएंगे। हमारे घोषणापत्र में हमने तमिलनाडु के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की है और इस घोषणापत्र में हर जिले के लिए योजनाएं दी गई हैं।’

ये भी पढ़ें : West Bengal: कूचबिहार में बवाल, BJP और TMC के समर्थकों में झड़प, राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here