Tamil Nadu: राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी संथान का निधन, सरकारी अस्पताल में तोड़ा दम

बीते हफ्ते ही विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर ने 56 वर्षीय संथान के श्रीलंका निर्वासन के लिए आपात यात्रा दस्तावेजों को मंजूरी दी थी।

0
278

न्यूज़लिंक हिंदी, तमिलनाडु। राजीव गांधी हत्या के केस में दोषी पाए गए टी सुथेंद्रराजा उर्फ संथान की बुधवार यानी आज तमिलनाडु के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया है कि उसे चेन्नई स्थित राजीव गांधी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दे कि सजा काटने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संथान की रिहाई के आदेश भी दिए थे। लेकिन श्रीलंका निर्वासित करने के लिए उसे अन्य रिहा दोषियों के साथ त्रिची स्पेशल कैंप में रखा गया था। बीते हफ्ते ही विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर ने 56 वर्षीय संथान के श्रीलंका निर्वासन के लिए आपात यात्रा दस्तावेजों को मंजूरी दी थी।

हालांकि इससे पहले नवंबर में एमटी संथान ने भी त्रिची स्पेशल कैंप से रिहा करने की मांग की थी। संथान का आरोप था कि स्पेशल कैंप के कमरे में खिड़की भी बंद है और उन्हें अन्य लोगों से मिलने की भी आजादी नहीं है। संथान ने कहा था कि इस स्पेशल कैंप के मुकाबले उनके लिए जेल ज्यादा ठीक थी।

जानें पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दे कि राजीव गांधी की साल 1991 में आत्मघाती दस्ते द्वारा हत्या की गई थी। वहीं पूर्व पीएम की हत्या में सात लोग जिनमें मुरुगन, नलिनी, एजी पेरारिवालन, संथान, जयकुमार, रॉबर्ट पायस और पी रविचंद्रन को दोषी ठहराया गया था। इन सभी को मौत की सजा दी गई थी, जिसमें बाद में उम्रकैद में बदल दिया गया था।

बता दे कि दोषियों में संथान और मुरुगन के अलावा दो और रॉबर्ट पायस और जयकुमार श्रीलंका के निवासी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल ही इन्हें रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि वैध दस्तावेजों के अभाव में इन्हें निर्वासित नहीं किया जा सका। दूसरी तरफ पेरारिवालन, नलिनी और रविचंद्रन भारतीय हैं और चारों को रिहा किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठों उम्मीदवार जीते, सपा का एक हारा…इन्होंने की क्रास वोटिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here