धर्मशाला में ऐसी होगी Team India की प्लेइंग 11, 5वां टेस्ट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, इन दो खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता!

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में टीम इंडिया प्लेइंग-11 में 2 बदलाव के साथ उतर सकती है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह स्क्वॉड का हिस्सा हैं, इसलिए उनका खेलना भी कन्फर्म ही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

0
413

न्यूज़लिंक हिंदी। इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में टीम इंडिया प्लेइंग-11 में 2 बदलाव के साथ उतर सकती है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह स्क्वॉड का हिस्सा हैं, इसलिए उनका खेलना भी कन्फर्म ही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। चौथे टेस्ट में आराम करने के बाद जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी। बुमराह के लिए आकाश दीप या मोहम्मद सिराज में से किसी एक को जगह बनानी होगी।धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में मुकाबला 7 मार्च से शुरू होगा।

वर्कलोड की वजह से चौथे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था। पांचवें टेस्ट में अब बुमराह वापसी के लिए तैयार हैं। बुमराह का प्रदर्शन इस सीरीज में अब तक लाजवाब रहा है। तीन मैचों में भारतीय तेज गेंदबाज 17 विकेट अपने नाम कर चुका है। बुमराह की वापसी से टीम इंडिया का पेस अटैक काफी मजबूत होगा। बुमराह की वापसी के लिए आकाश दीप या मोहम्मद सिराज में से किसी एक को जगह बनाने होगी।

ये भी पढ़े : ‘मैं तो कभी शादियों में नहीं नाची’, Kangana Ranaut ने Anant-Radhika के प्री-वेडिंग में डांस करने वाले बॉलीवुड सेलेब्स पर कसा तंज

हालांकि, धर्मशाला में तेज गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद मिलती है, ऐसे में कप्तान रोहित तीन फास्ट बॉलर्स के साथ उतरने का भी फैसला कर सकते हैं। रोहित अगर तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरते हैं, तो कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। साथ ही लगातार दो टेस्ट मैचों में बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे रजत पाटीदार को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े : शाहजहां शेख मामले पर ममता सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, आज ही CBI को केस सौंपिए…

IND vs ENG संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, रजत पाटीदार/देवदत्त पडिक्कल, रविंद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरैल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप/कुलदीप यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here