जाति जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानिए पूरा मामला

0
68

जाति जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जाति जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसे उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर साझा भी किया है।

और इस पत्र में उन्होंने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी, देशभर में जाति जनगणना कराने की आपकी सरकार की हालिया घोषणा के बाद मैं आपको यह पत्र उम्मीद के साथ लिख रहा हूं।

कि कई सालों तक आपकी सरकार और एनडीए गठबंधन ने जाति जनगणना की मांग को यह कहकर ठुकरा दिया कि यह समाज को बांटने वाली और ग़ैर-ज़रूरी है। “

साथ ही तेजस्वी यादव ने पत्र में बिहार द्वारा अपने स्तर पर शुरू किए गए जाति सर्वेक्षण पर केंद्र सरकार की ओर किए गए प्रश्नों का ज़िक्र भी किया।

और तेजस्वी यादव ने लिखा, “जब बिहार ने अपने स्तर पर जाति सर्वेक्षण शुरू किया, तो केंद्र सरकार और उसके वरिष्ठ कानून अधिकारियों ने उसमें कई अड़चनें भी पैदा कीं।

और आपकी पार्टी के नेताओं ने तो यह तक पूछ लिया कि ऐसे आंकड़े इकट्ठा करने की ज़रूरत ही क्या है। और फिर इस मुद्दे पर कई अपमानजनक और असंवेदनशील टिप्पणियां भी की गईं। “

इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा, “अब आपकी सरकार का यह देर से लिया गया फ़ैसला यह दिखाता है कि आप यह मानने लगे हैं कि हमारे समाज के हाशिये पर रह रहे नागरिकों की आवाज़ को अनसुना बिल्कुल भी नहीं किया जा सकता। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here