Telangana elections: तिरुपति बालाजी मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा, देखें ये तस्वीरें

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसी सिलसिले में पीएम मोदी ने तेलंगाना के निर्मल जिले में एक चुनावी रैली में हिस्सा लिया।

0
214

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा- अर्चना की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। पीएम मोदी सड़क के रास्ते तिरमाला पहुंचे, वहां रास्ते में जगह-जगह लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए और फूल बरसा कर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों को जवाब दिया।

मंदिर में दर्शन के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 12:45 बजे महबूबाबाद में एक सार्वजनिक बैठक में शामिल होंगे. महबूबाबाद में बैठक के बाद वह तेलंगाना के करीमनगर में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे जो दोपहर 2:45 बजे निर्धारित है। आज शाम को 5 बजे हैदराबाद में रोड शो कर प्रधानमंत्री मोदी दिनभर के कार्यक्रम का समापन करेंगे।

ये भी पढ़ें : मथुरा: छुट्टी वाले दिन श्री बांके बिहारी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, कुंज गलियां में गूंजी राधे-राधे

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसी सिलसिले में पीएम मोदी ने तेलंगाना के निर्मल जिले में एक चुनावी रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर जुबानी प्रहार किया। उन्होंने तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव को गरीबों का दुश्मन भी कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here