Telangana News :हम ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं Zomato, द्वारा होम डिलीवरी करने पर निकली मरी हुई छिपकली

0
164

न्यूज़लिंक हिंदी। आज के समय में हम सभी कहीं न कहीं ऑनलाइन फूड पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। लेकिन यह ऑनलाइन खाना मंगवाना किसी रिस्क से कम नहीं है। आए दिन ऐसी कई खबरें हमारे सामने आती हैं जिसमें ऑनलाइन फूड डिलीवरी के नाम पर जो हम मंगवाते हैं उसमें कभी काॅकरोच तो कभी मरी हुई छिपकली निकलती है। अब इससे जुड़ी एक और ताजा खबर हैदराबाद से सामने आ रही है।

हैदराबाद को अगर हम बिरयानी की नगरी बोले तो यह कुछ गलत नहीं होगा। यहां तक कि हैदराबादी बिरयानी के नाम से ही चिकन बिरयानी सबसे ज्यादा पसंदीदा है। लेकिन अगर बिरयानी नगरी में ही बिरयानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ जाए तो उसकी प्रसिद्धि पर भी सवाल खड़ा हो जाता है।

साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी के जमाने में उसे हमतक पहुंचाने वाले एप भी एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं और zomato इन ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप में सबसे फेमस एप माना जाता है। इस घटना में हैदराबादी बिरयानी और ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप zomato दोनों ही शामिल हैं।

हैदराबाद से बिरयानी की जो खबर सामने आ रही है वह फिरसे हमें अलर्ट मोड पर ला सकती है क्योंकि ऐसी खबरें पहले भी कई बार सामने आई है। दरअसल हैदराबाद के एक परिवार ने जब खाने के लिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप zomato पर चिकन बिरयानी ऑर्डर कर मंगवाया तो वह तब हक्का बक्का रह गया जब उसने बिरयानी को खाने के लिए थाली में परोसा।

परिवार की नजर थाली में बिरयानी के साथ उसमें एक मरी हुई छिपकली को देखी। परिवार ने मरी हुई छिपकली वाली बिरयानी की थाली का वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया एक्स पर शेयर कर लोगों को को आगाह करते हुए पोस्ट किया और ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप zomato को भी टैग किया। जिसके बाद zomato ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वह ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here