Telangana: पीएम मोदी ने 56 हजार करोड़ रुपये की दी सौगात, विपक्षी गठबंधन पर पीएम ने किया पलटवार

मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। कल ये ऐसा भी कह सकते हैं कि तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं हुई, इसलिए तुम राजनीति में भी नहीं आ सकते।"

0
284

न्यूज़लिंक हिंदी, तेलंगाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना दौरे पर हैं। बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने आदिलाबाद की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह चुनावी सभा नहीं, बल्कि विकास- उत्सव है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के बिगड़े बोल पर भी पलटवार किया।

ये ऐसा भी कह सकते हैं कि तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं …
पीएम मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर पलटवार करते हुए कहा, “भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे INDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। कल ये ऐसा भी कह सकते हैं कि तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं हुई, इसलिए तुम राजनीति में भी नहीं आ सकते।”

करोड़ों बेटियां-माताएं-बहनें यही मोदी का परिवार है
पीएम मोदी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, “140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है। आज देश की करोड़ों बेटियां-माताएं-बहनें यही मोदी का परिवार है। देश का हर गरीब मेरा परिवार है। जिसका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार, इन्हीं भावनाओं का विस्तार लेकर मैं सपनों को संकल्प के साथ सिद्ध करने के लिए, आपके लिए जी रहा हूं, आपके लिए जूझ रहा हूं और आपके लिए जूझता रहूंगा।”

आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए कहीं ज्यादा राशि खर्च की है। हमारे लिए विकास का मतलब है- गरीब से गरीब का विकास, दलित, वंचित, आदिवासियों का विकास। हमारे इन प्रयासों का परिणाम है कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं, ये हमारी गरीब कल्याण योजनाओं की वजह से मुमकिन हुआ है। विकास के इस अभियान को अगले 5 वर्षों में और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।’

तेलंगाना के विकास को गति मिलेगी
प्रधानमंत्री ने कहा तेलंगाना का गठन हुए 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार कोशिश कर रही है कि राज्य के लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा किया जाए। हमने एनटीपीसी की 800 मेगावाट की क्षमता वाली यूनिट का उद्घाटन किया है, जिससे तेलंगाना में ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा। राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्गों का भी उद्घाटन किया गया है, इन से तेलंगाना के विकास को गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें :Chandigarh: भाजपा ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, AAP-कांग्रेस पार्षदों ने जमकर किया हंगामा

इससे न सिर्फ बसों में सफर का समय घटेगा बल्कि इससे राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी आएगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने कहा पिछले 10 वर्षों में किए गए सरकार के कामों ने देश को बदल दिया है। हमारी सरकार तेलंगाना का विशेष ख्याल रख रही है। हमारे लिए विकास मतलब हाशिए पर मौजूद लोगों का विकास है।

सुपर थर्मल पावर परियोजना का शुभारंभ किया गया
जानकारी के लिए बता दे कि प्रधानमंत्री ने आदिलाबाद में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएमओ द्वारा कहा गया है कि इन परियोजनाओं का मुख्य फोकस बिजली क्षेत्र पर होगा। पीएम मोदी ने पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की 800 मेगावाट की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना का शुभारंभ किया। उन्नत तकनीक पर आधारित यह परियोजना तेलंगाना को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगी।

ये भी पढ़ें :वोट के बदले नोट केस में आया बड़ा फैसला, सांसदों को कानूनी छूट देने से SC का इनकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here