Television: CID शो एक्टर दिनेश फडनिस का निधन, सह-कलाकार दयानंद शेट्टी ने की पुष्टि

सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो 'सीआईडी' की पूरी स्टार कास्ट इस समय उनके आवास पर है। वे परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। दिनेश की हालत काफी गंभीर थी और वे अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

0
509

न्यूज़लिंक हिंदी। फेमस क्राइम शो CID में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनिस का कल रात चार दिसंबर को निधन हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिनेता की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई। उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है।

अभिनेता का अंतिम संस्कार आज होगा। अभिनेता का अंतिम संस्कार अब दौलत नगर श्मशान, बोरीवली पूर्व में किया जाएगा। सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘सीआईडी’ की पूरी स्टार कास्ट इस समय उनके आवास पर है। वे परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। दिनेश की हालत काफी गंभीर थी और वे अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

ये भी पढ़ें : कांगेस नेता ने EVM पर सवाल उठाते हुए कहा- जिस मशीन में लगी हो चिप, वो हो सकती है हैक”

वे लीवर डैमेज बिमारी से लड़ाई लड़ रहे थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा है, जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here