न्यूज़लिंक हिंदी। जब दो सुपरस्टार्स एक फ्रेम में आते हैं, तो बड़े पर्दे पर उन्हें देखने का मजा ही कुछ अलग होता है। साउथ और बॉलीवुड सितारे पर्दे पर साथ नजर आएं, तो यह दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव होता है। उस पर भी दोनों इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की जोड़ी जमे तो क्या ही कहने! सिनेमा के शौकीनों को कुछ ऐसा ही अनुभव मिलने वाला है। दक्षिण इंडस्ट्री के दिग्गज रजनीकांत और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पर्दे पर साथ धमाल मचाएंगी। ऐसा करीब 33 साल बाद होने जा रहा है। रजनीकांत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया है।
ये भी पढ़े : नवंबर में लगेगा पर्वों का मेला! जानें कब हैं करवाचौथ – धनतेरस- दीपावली- भैया दूज ?
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के फैंस दुनियाभर में हैं। साउथ हो या बॉलीवुड हर जगह दोनों सितारों को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत की आगामी फिल्म में दोनों साथ नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म को ‘थलाइवर 170’ कहा जा रहा है। तीन दशक बाद बिग बी के साथ काम करते हुए रजनीकांत बेहद खुश हैं। उन्होंने एक्स पर उनके साथ फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
ये भी पढ़े : यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को नोटिस, हर दिन 10 हजार रुपए का जुर्माना
After 33 years, I am working again with my mentor, the phenomenon, Shri Amitabh Bachchan in the upcoming Lyca’s "Thalaivar 170" directed by T.J Gnanavel. My heart is thumping with joy!@SrBachchan @LycaProductions @tjgnan#Thalaivar170 pic.twitter.com/RwzI7NXK4y
— Rajinikanth (@rajinikanth) October 25, 2023
रजनीकांत ने सोशल प्लेटफॉर्म पर ये खास फोटो शेयर करते हुए लिखा, ’33 साल बाद एक बार फिर अपने मेंटर श्री अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म थलाइवर 170 में काम कर रहा हूं। फिल्म को टीजे गनेवल निर्देशित कर रहे हैं। मेरा दिल खुशी से भर गया है।’ बता दें यह सुपरस्टारी जोड़ी 33 साल पहले फिल्म ‘हम’ में नजर आई थी। 1 फरवरी 1991 को रिलीज हुई मुकुल एस। आनंद की फिल्म ‘हम’ को बेहद पसंद किया गया था। फिल्म में अमिताभ ने ‘शेखर मल्होत्रा’ और रजनीकांत ने इंस्पेक्टर ‘कुमार मल्होत्रा’ का किरदार निभाया था।

