न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के वैशाली में एक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी पर एसिड अटैक हो गया। प्रेमी युवक से मिलने के लिए उसकी प्रेमिका ने फोन कर उसे बुलाया था। युवक मिलने के लिए पहुंचा तो बेवफा प्रेमी के साथ पहुंचे एक शख्स ने उस पर एसिड फेंक दिया। युवक की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रेमिका को छह घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है।

17 दिसंबर को धर्मेंद्र की होनी थी शादी
रिपोर्ट के अनुसार, मामला पातेपुर थाने के सिमरवाड़ा का है। पीड़ित धर्मेंद्र की उम्र 22 साल है। वो पेशे से ड्राइवर है। पिछले पांच महीने से अपने पड़ोस में रहने वाली 24 साल की सरिता से उसकी बातचीत हो रही थी। सरिता शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से वो अपने पति से दूर होकर सिमरवाड़ा में अपने मायके में रह रही थी। धर्मेंद्र कुंवारा था और घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी।
ये भी पढ़े : Bihar News: बेटे की चाहत में सनकी पति ने चार माह की प्रेग्नेंट बीवी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
17 दिसंबर को धर्मेंद्र की शादी होनी थी। उससे पहले, 11 दिसंबर की रात को सरिता ने धर्मेंद्र को फोन किया और मिलने के लिए अपने घर बुलाया। थोड़ी देर की मुलाकात के बाद जब धर्मेंद्र वापस अपने घर जाने लगा तो किसी ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। आरोप लगा कि ये सरिता की प्लानिंग थी। घायल धर्मेंद्र को हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उसका चेहरा और आंखें झुलस गई हैं।
मस्जिद के पास बुलाया
रास्ते में उसे किसी ने कॉल करके मस्जिद के पास बुलाया। वह वहां पहुंचा तो एक युवती और युवक पहले से खड़े थे। युवती ने बात करने के दौरान उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और साथ रहे युवक संग भाग निकली। इधर, तेजाब से झुलसने के कारण धर्मेंद्र शोर मचाते हुए घर की ओर भागा, परंतु गिर पड़ा। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक का बयान दर्ज किया है। आरोपित युवती व उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
ये भी पढ़े : हिरासत में लिया गया Mahadev Betting App का मालिक रवि उप्पल, रेड कॉर्नर नोटिस किया गया था जारी
रात के दो बजे के आसपास की घटना
यह पूरा मामला हाजीपुर के पातेपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात के करीब दो बजे गांव की ही रहने वाली सरिता नाम की शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी धर्मेंद्र कुमार को फोन कर मिलने के लिए गांव के मजार के पास बुलाया था। यहीं बातचीत के दौरान प्रेमिका का एक साथी ने धर्मेंद्र पर तेजाब फेंक दिया। चेहरे के साथ शरीर के कुछ हिस्से जल गए हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
तीन शादियां कर चुकी है सरिता
उधर, गांव की रहने वाली सरिता के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सरिता की तीन शादी पहले से हुई है। तीनों बार सरिता को एक-एक लड़का हुआ। हालांकि तीनों पति से सरिता का रिश्ता टूट गया। इसके बाद वह धर्मेंद्र के संपर्क में आई। इस मामले में पातेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव की ही रहने वाले एक लड़की से धर्मेंद्र की बातचीत पिछले पांच महीने से हो रही थी। रात में मिलने को बुलाया था। इसी बीच एक लड़का भी सामने आया और एसिड फेंक कर भाग गया। हम लोगों ने बयान दर्ज किया है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह भी बताया है कि प्रेमिका को छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है।

