न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान (Pakistan) की खराब आर्थिक स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान इस समय न सिर्फ कंगाली और खराब अर्थव्यवस्था से जूझ रहा है, बल्कि देश में महंगाई भी काफी बढ़ गई है। पाकिस्तान की तंग आर्थिक स्थिति का असर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (Pakistan International Airlines) पर भी पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स की हालत बेहद ही खराब चल रही है। कई लोगों का मानना है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स डूबने की कगार पर आ चुकी है। हाल ही में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स को ऐसा कदम उठाना पड़ा जिससे इसकी कंगाली साफ झलकती है।
ये भी पढ़े : Kanpur News: अनुसूचित महापुरुषों के नाम से घबराती थीं पिछली सरकारें, 501 करोड़ की 152 परियोजनाओं की दी सौगात
हालत यह हो गई है कि पीआईए को ईंधन आपूर्ति की कमी के कारण अपनी उड़ानें रद्द करनी पड़ रहीं हैं। गुरुवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने जानकारी देते हुए बताया कि ईंधन आपूर्ति की कमी के कारण पिछले दो सप्ताह में 349 उड़ानें रद्द कर दी हैं।
कोई पीआईए को क़र्ज़ देने को तैयार नहीं
एयरलाइन का कहना है कि पीएसओ ने ईंधन के लिए अपनी क्रेडिट लाइन को निलंबित कर दिया है और अब केवल दैनिक अग्रिम भुगतान के आधार पर आपूर्ति जारी कर रहा है। बयान में कहा गया है कि पीआईए धन का प्रबंधन करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने पहले भी प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि उसकी उड़ानों में देरी हो रही है और कुछ रद्द भी कर दी गई हैं।
ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने दी युवाओं को सौगात, रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक बांटे नियुक्ति पत्र
पीआईए और पीएसओ में चल रहा विवाद
पीआईए ने कहा कि पाकिस्तान स्टेट ऑयल (पीएसओ) की ओर से उसे हर दिन सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है जो उड़ानों में देरी या उनके रद्द होने की वजह बन रहा है। वहीं दूसरी तरफ, पीएसओ ने कहा है कि बक़ायों का भुगतान करें, इसके बाद ईंधन उपलब्ध किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले महीने ईंधन का पैसा न चुका पाने के कारण पाकिस्तान के मित्र देश समझे जाने वाले सऊदी और यूएई ने उसकी सरकारी एयरलाइन के विमानों को रोक लिया था।

