कांग्रेस नेता ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा- ‘भाजपा में पीएम मोदी के अलावा कोई…

कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, कि भाजपा में पीएम मोदी के अलावा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ये मानती है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत भाजपा, RSS या विश्व हिंदू परिषद की नहीं बल्कि पीएम मोदी की जीत है।

0
240

न्यूज़लिंक हिंदी। तीन राज्यों में हार को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, कि भाजपा में पीएम मोदी के अलावा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ये मानती है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत भाजपा, RSS या विश्व हिंदू परिषद की नहीं बल्कि पीएम मोदी की जीत है।

चुनाव नतीजों पर बोले कांग्रेस सांसद
संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से पत्रकारों ने विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, कि ‘छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी बनाम बघेल था, राजस्थान में पीएम मोदी बनाम गहलोत था।

ये भी पढ़ें :तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश से आज टकराएगा चक्रवाती मिचौंग तूफान,महाबलीपुरम में समुद्र का स्तर 5 फीट बढ़ा

हमने देखा कि पीएम मोदी दिल्ली छोड़कर चुनाव जीतने के लिए गांवों में घूम रहे थे। भाजपा में पीएम मोदी के अलावा कोई नहीं है। भाजपा मानती है कि यह पीएम मोदी की जीत है ना कि भाजपा, आरएसएस या विश्व हिंदू परिषद की।’

संसद के मुद्दे संसद के भीतर ही निपटाएं
संसद के शीतकालीन सत्र में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश फॉर क्वेरी मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की जा सकती है। इसे लेकर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम किसी भी निष्कासन का विरोध करेंगे, यह नहीं होना चाहिए। हमने एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि संसद के मुद्दे संसद के भीतर निपटाए जाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here