प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को बीएचयू में होनी वाली परीक्षा टली, छात्रों द्वारा परीक्षा को टालने की मांग की गई थी

0
255

न्यूज़लिंक हिंदी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरे देश में उत्सव का माहौल जोर शोर से है। वहीं बीएचयू में 22 जनवरी को होने वाली स्नातक, स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाओं को विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्ण रूप से टाल दिया है।

इस बारे में 19 जनवरी को परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से आदेश को भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही विश्वविद्यालय के छात्रों ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परिसर में होने वाले आयोजन का हवाला देते हुए परीक्षा नियंता समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस दिन की परीक्षा को टालने की पूर्ण रूप से मांग की थी।

परीक्षा नियंता कार्यालय ने जो भी आदेश जारी किया है, उसमें यह बताया गया है कि परीक्षा की नई तिथि के बारे में विभागाध्यक्ष, संकायप्रमुख सहित अन्य अधिकारियों से बातचीत के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को बीएचयू में होनी वाली परीक्षा को छात्रों द्वारा मांग करने पर टाल दिया गया है। छात्रों ने परीक्षा नियंता समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस दिन की परीक्षा को टालने की मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here